Bollywood News : फिल्म ‘दंगल’ से अपनी पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख इन दिनों चर्चा में हैं। क्योंकि उनकी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है , जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। वैसे तो फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन ‘दंगल’ से ही उन्हें खुद की पहचान मिली थी। फिल्म में की गई अपनी एक्टिंग से फातिमा ने फैन्स का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद से फातिमा को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
बता दें कि हाल ही में आई फातिमा की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी उनकी अदाकारी की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कई किस्से साझा किए जिसमें से एक किस्सा उनकी छेड़छाड़ का भी था। जी हां, अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी छेड़छाड़ का डरावना किस्सा साझा किया।
इंटरव्यू में फातिमा बताती हैं कि ‘एक बार एक आदमी ने मुझे गलत तरह से छुआ था। उसकी इस हरकत पर मुझे गुस्सा आया और फिर मैंने उसके मुंह पर तमाचा जड़ दिया, लेकिन इसके बाद उसने मेरे साथ और भी गलत व्यवहार किया। गुस्से में उसने मुझे इतनी जोर का थप्पड़ मारा कि मैं जमीन पर गिर गई। मैंने तो इसलिए उसे मारा था कि उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था, लेकिन उसने मुझे इतनी जोर से इसलिए मारा कि मैंने उसे चांटा मारा था।’
एक्ट्रेस कहती हैं, ‘इस घटना के बाद मुझे समझ आया कि ऐसी स्थिति में कैसे रिएक्ट करना है।’ एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि ‘कितनी हैरानी की बात है ना हमारे साथ ही गलत हो रहा है और यह हमें ही सोचना है कि कैसे रिएक्ट करना है।’
