Dharmendra Property : हेमा मालिनी ने हाल ही में धर्मेंद्र के निधन के बाद प्रेयर मीट रखी थी और इसमें स्टार्स और राजनेता शामिल हुए थे। लेकिन इस वक्त एक खबर धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी को लेकर सामने आई है जिसमें पता चला है कि वो सभी बच्चों में बराबर प्रॉपर्टी बांटकर गए हैं।
लेकिन हेमा मालिनी ने इसको लेने से इंकार कर दिया है और सनी देओल से एक बड़ी मांग कर डाली है। जी हां, एक रिपोर्ट में धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी और हेमा मालिनी को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई गयीं हैं जिनपर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।
सभी जानते हैं कि हेमा मालिनी और देओल परिवार के बीच मतभेद हैं ये सभी एक साथ कभी नहीं आते हैं। ना ही किसी की मौत पर और ना ही शादियों में।
हेमा मालिनी ने क्या कहा?
एक नामी मैगजीन ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें दावा किया गया है कि हेमा मालिनी ने सनी देओल से हमेशा साथ देने का वादा लिया है। इस रिपोर्ट की माने तो धर्मेंद्र ने सभी बच्चों को प्रॉपर्टी में बराबर का हिस्सा दिया है। लेकिन हेमा मालिनी ने ये प्रॉपर्टी और पैसा लेने से पूरी तरह इंकार कर दिया है। दावा ये भी है कि धरम जी के निधन के बाद सनी देओल लगातार हेमा मालिनी के टच में थे।
हेमा मालिनी ने सनी देओल से कहा कि, प्यार के अलावा धरम जी से उन्होने कोई उम्मीद कभी नहीं रखी। वो हमेशा मेरे साथ रहे थे जब मुझे उनकी जरूरत थी। इसलिए मैं चाहती हूं कि उनके जाने के बाद देओल परिवार मेरे साथ हमेशा रहे। हेमा ने सनी देओल से सिर्फ यही वादा लिया है।
