Hera Pheri 3 : फिल्म क्रिटिक और सेल्फ प्रोक्लाइमेड बॉलीवुड एनालिस्ट केआरके यानि कमाल रशीद खान अपने विवादित बयानों और बेबाक बातों को लेकर जाने जाते हैं। कथिक तौर पर फिल्म क्रिटिक केआरके किसी को नहीं छोड़ते और इस वक्त वो परेश रावल को लेकर एक पोस्ट को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। सभी जानते हैं कि हेरा फेरी 3 बन रही है और इसके लिए हाल ही में परेश रावल पूरी स्टारकास्ट के साथ पब्लिसिटी स्टंट किया था।
इस दौरान परेश ने कहा था कि वो बाबूराव की इमेज से तंग आ चुके हैं और वो फिल्म नहीं करना चाहते हैं। हालांकि ये सिर्फ फर्जी नाटक जिससे इस फिल्म की चर्चा हो और प्रमोशन हो जाए। अब जब परेश रावल इस फिल्म के लिए मान चुके हैं तो केआरके ने उनको खरी खोटी सुनाई है। कुछ समय पहले परेश ने बताया था कि वो खुद का यूरिन (पेशाब) पीते थे। केआरके ने क्या लिखा? केआरके ने लिखा, जो इंसान लाइफ में अपने पेशाब पी सकता है वो पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकता है।
उन्होंने कहा, ये सिर्फ़ पब्लिसिटी स्टंट है। परेश इस फ़िल्म को नहीं छोड़ सकते। और अक्षय रावल के खिलाफ़ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकते। बॉलीवुड को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता, इसलिए जब मैं कुछ कहता हूँ तो लोगों को मुझ पर भरोसा करना चाहिए। जो आदमी अपना पेशाब पीकर ज़िंदगी जी रहा है, वो पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकता है।
