Hina Khan Property : हिना खान टीवी की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिसे हर कोई जानता है। उन्होंने राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से छोटे पर्दे पर शानदार शुरुआत की थी और इसी शो से वे टीवी की टॉप स्टार भी बनी थी। हिना ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को न सिर्फ उन्हें घर-घर में मशहूर करने का क्रेडिट दिया है, बल्कि अपनी फाइनेंशियल सक्सेस में भी इसका अहम रोल बताया है। एल्विश यादव से बातचीत में हिना ने बताया कि लंबे समय से चल रहा यह शो आज तक उनका सबसे ज्यादा कमाई करने वाला प्रोजेक्ट है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की सबसे ज्यादा कमाई
जब एल्विश ने पूछा कि उन्होंने किस निर्माता से सबसे ज्यादा पैसे कमाए, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के निर्माता राजन शाही या नागिन की निर्माता एकता कपूर? तो इस पर हिना ने जवाब दिया, “नागिन मैंने कम टाइम के लिए किया, मैंने एकता के साथ कोमोलिका (कसौटी जिंदगी की) के लिए 6-7 महीने का समय लिया था लेकिन अगर आप पैसे की बात करें तो निश्चित रूप से ये रिश्ता क्या कहलाता है। ”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने इसे 8 साल तक किया, तो मेरी जितनी संपत्ति है, सब ज्यादातर ये रिश्ता क्या कहलाता है से आई हैं। उसके बाद भी मैंने काम किया, लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई।”
हिना खान के सफर के बारे में
हिना को अपने पहले ही शो, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा सिंघानिया के किरदार से पॉपुलैरिटी और पहचान मिली। उन्होंने इस शो में 8 साल तक काम किया और फिर ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस सीजन 11’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया। दोनों ही शो में वह रनर-अप रहीं। 2018 में उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ से डेली सोप में वापसी की, जिसमें उन्होंने कोमोलिका का निगेटिव किरदार निभाया। उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की थी। हाल ही में एक्ट्रेस को अपने पति रॉकी जयसवाल संग पति-पत्नी और पंगा में देखा गया था।
