Hina Khan Karwachauth : इस साल करवाचौथ में आपने अभिनेत्रियों और अभिनेताओं की कई तस्वीरें देखी होंगी लेकिन किसी ने भी वो नहीं किया जो कि हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने किया है। पति को परमेश्वर कहकर अक्सर पत्नियां अपने पति के पैर छूती हैं लेकिन पहली बार ऐसा देखा गया है पत्नी के पैर किसी पति ने छुए हैं। जी हां पहला करवा चौथ मना रहे रॉकी और हिना की करवा चौथ वाली तस्वीरें सामने आईं तो लोग हैरान हो गए।
जन्म से मुस्लिम हिना खान ने रॉकी जायसवाल के लिए व्रत रखा और करवा चौथ की रस्में भी निभाईं। इस दौरान हिना खान ने नहीं बल्कि रॉकी जायसवाल ने उनके पैर छुए। तस्वीरें सामने आकर आग की तरह वायरल हो रही हैं। लोग इसे काफी सराह रहे हैं।
करवाचौथ की तस्वीरों के साथ हिना खान ने लिखा, ”जब सच्चा प्यार सच्चे दिलों से मिलता है, तो बंधन सीमाओं से परे गहरा होता है। हमारी दुनिया एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है और हर उत्सव, हर त्योहार, हर खुशी में हमारा प्यार और गहरा होता जाता है। हम बस एक-दूसरे की बाहों में खुशी से रहना चाहते हैं और जीवन में मिलने वाले हर उस मौके का आनंद लेना चाहते हैं जिसे हम साथ कहते हैं।” इसके बाद लोग कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफें कर रहे हैं। कैंसर पीड़ित होने के बाद भी हिना खान से रॉकी ने शादी कर ली थी।
हिना खान के पति रॉकी जायसवाल का असली नाम जयंत जायसवाल है। वो एक बिजनेसमैन हैं और टेलीविजन प्रोड्यूसर भी हैं। हिना खान को वो काफी समय से जानते हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2014 से डेट कर रहे हैं। कहते हैं कि दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब हिना खान ये रिश्ता क्या कहलाता है कर रहीं थीं। जब हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ तो लगा था कि दोनों अलग हो जाएंगे लेकिन रॉकी ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
