Pati Patni Aur Panga : टीवी की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। इस शो में दोनों की जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इसी बीच शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें हिना खान की सास लता जायसवाल एक्ट्रेस की पोलपट्टी खोलती नजर आ रही हैं। हिना की सास ने खोले राज प्रोमो वीडियो में हिना की सास ने बड़े मजेदार अंदाज में अपनी बहू की पोल खोल दी।
उन्होंने कहा कि घर में वो रोज तरह-तरह के स्वादिष्ट खाने बनाती हैं, लेकिन हिना खान को किचन और मसालों की ज्यादा पहचान नहीं है। इसके बावजूद हिना डिश देखकर बता देती हैं कि इसमें क्या ज्यादा है और क्या कम।
इसी दौरान शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी ने भी आग में घी डालते हुए मजाक में कहा- ‘आता-जाता कुछ नहीं है लेकिन नखरे बहुत हैं।’ इस पर लता जायसवाल हामी भरते हुए बोलीं- ‘हां, बहुत नखरे हैं।’ उनकी ये बात सुनकर हिना और रॉकी दोनों हैरान रह गए और वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाने लगा।
ये पहली बार था जब हिना खान की सास किसी टीवी शो में नजर आईं। उनका मजाकिया अंदाज देखकर दर्शक भी हंसी रोक नहीं पाए। हिना और रॉकी के लिए ये पल बेहद खास रहा क्योंकि उनकी असली फैमिली का कनेक्शन पहली बार शो का हिस्सा बना।
