Bollywood News : अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लेकिन यह फिल्म अवैध साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है, ये एक बेहद चिंताजनक विषय है। हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।
‘हाउसफुल 5’ पूरी मूवी ऑनलाइन लीक हो गई है। ‘हाउसफुल 5’ के पायरेटेड संस्करण कई साइटों जैसे कि फिल्मीजिला, मूवीरूलेज, टेलीग्राम, तमिलरॉकरज और दूसरी साइटो पर एचडी प्रिंट में लीक हो गई है।
अक्षय कुमार की इस फिल्म में भारी भरकम स्टार कास्ट है। इसमें अक्षय के अलावा फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, निकितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा भी हैं।
आपको बता दें कि पायरेटेड कंटेंट को डाउनलोड या स्ट्रीम करना एक अपराध है। इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। पायरेटेड फिल्में देखने पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। इससे जेल भी हो सकती है।
