Ikkis Vs Dhurandhar : दो दिन पहले 1 जनवरी को इक्कीस रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती नजर आने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
जी हां, इस फिल्म ने पहले दिन तो 7 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे दिन इसका हाल काफी बुरा नजर आया। इसका एक कारण ‘धुरंधर’ भी है जो कि लगातार शानदार कमाई कर रही है। धुरंधर की 29वें दिन की कमाई इक्कीस के दूसरे दिन की कमाई से ज्यादा है। फिल्म ने अब 1100 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है।
इक्कीस की दूसरे दिन की कमाई
‘द आर्चीज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अगस्त्य नंदा की ये पहली लीड फिल्म है। 7 करोड़ ओपनिंग लगने के बाद कहा जा रहा था कि दूसरे दिन फिल्म उछाल मारेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जी हां, दूसरे दिन फिल्म मुंह के बल गिरी और महज 3.5 करोड़ का बिजनेस किया। बता दे कि ये आधे से ज्यादा प्रतिशत की गिरावट है जो कि मेकर्स को हैरान करने के लिए काफी है।
धुरंधर की 29वें दिन की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म के 29वें दिन के कलेक्शन ने इक्कीस को काफी पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 8 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि काफी चौकाने वाली बात है। जहां कई फिल्म 29वां दिन आते आते गायब हो जाती हैं ये फिल्म कमाई कर रही है।
बता दें कि फिल्म ने अब तक कुल 1162 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है। देखने वाली बात होगी की पूरी तरह से हटने से पहले फिल्म क्या कमाई करती है।
