Ameesha Patel Boyfriend : कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो उम्र बढ़ने के बाद भी कुंवारी हैं और इन्हीं में से एक नाम आता है अमीषा पटेल का। वही अमीषा पटेल जिन्होंने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में दीं। ‘कहो ना प्यार है’ से लेकर ‘गदर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अमीषा की जिंदगी में प्यार तो कई बार आया, लेकिन वो प्यार मुकम्मल नहीं हुआ और अब लगता है कि अमीषा को आखिरकार उनका मिस्टर राइट मिल गया है।
अमीषा पटेल क्या सच में कर रही हैं डेटिंग?
यूं तो अमीषा पटेल का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा लेकिन अमीषा का नाम पिछले काफी दिनों से कुणाल गूमर के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में कुणाल ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद फिर से दोनों की डेटिंग की चर्चा तेज हो गई। अब क्या हुआ है चलिए हम आपको बताते हैं।
दरअसल, हाल ही में अमीषा के कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर कुणाल ने सोशल मीडिया पर अमीषा को बधाई दी है, क्योंकि अमीषा ने हिंदी सिनेमा में 26 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इस सेलिब्रेशन को खास बनाने में कुणाल ने अमीषा के लिए खास सरप्राइज प्लान किया। इसके अलावा कुणाल ने सोशल मीडिया पर अमीषा के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने अमीषा को बधाई दी और कहा कि जो मुकाम अमीषा ने हासिल किया है वो बहुत अलग है और वो सच में इसकी सराहना करते हैं।
साथ ही कुणाल ने बताया कि अमीषा ने जो भी कुछ हासिल किया है वो अपने दम पर ही हासिल किया है। इसके बाद अमीषा ने भी कुणाल को शुक्रिया कहा और हार्ट ईमोजी बनाया।
कई लोगों के साथ जुड़ा अमीषा का नाम
आपको बता दें कि अमीषा पटेल का नाम अबतक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। पिछले साल तक अमीषा पटेल का नाम बिजनेसमैन और सिंगर निर्वाण बिरला के साथ जुड़ रहा था, जिनके साथ अमीषा की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसके अलावा विक्रम भट्ट, कनव पुरी, नेस वाडिया और यहां तक कि रणबीर कपूर के साथ भी अमीषा का नाम जुड़ चुका है।
