Janhvi Kapoor : मुंबई के घाटकोपर में इस बार दही हांडी सिर्फ मटकी फोड़ने की वजह से ही नहीं, बल्कि जान्हवी कपूर की वजह से भी चर्चा में रही। जी हां, स्टेज पर आते ही जान्हवी मटकी फोड़ते वक्त जोर से बोलीं- ‘भारत माता की जय’ और बस फिर क्या था… सोशल मीडिया वालों को नया मसाला मिल गया। कुछ यूजर्स बोले- ‘लगता है मैडम को लगा आज भी 15 अगस्त है।’ वहीं कुछ ने मीम बनाकर हंसी-ठिठोली शुरू कर दी। लेकिन जान्हवी कपूर भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने भी अपने अंदाज में सबको जवाब दे डाला।
जान्हवी ने अगले दिन इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि BJP के MLA राम कदम ने पहले ‘भारत माता की जय’ बोला था और जान्हवी ने बस उस नारे को रिपीट किया था। हालांकि, सिर्फ जान्हवी के पार्ट को कट करके वीडियो बना लिया गया। इसलिए अपनी सफाई रखते हुए उन्होंने लिखा- “पहले राम कदम जी ने बोला, अगर मैं न बोलती तो भी बवाल, और बोल दूं तो भी मीम्स बन जाते हैं। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी ही क्यों? मैं तो रोज बोलूंगी – भारत माता की जय!”
