Punjabi Cinema : पंजाबी फिल्में अब धीरे धीरे हर जगह अपने पैर पसार रही हैं और लोगों के द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। साल 2024 शानदार था और साल 2025 में भी कई दमदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन अब एक और फिल्म को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है जिसका नाम जुदा है। इस फिल्म के पहले पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया गया है।
इस फिल्म में संगीत सनसनी गुलाब सिद्धू लीड रोल में नजर आने वाले हैं और उनके साथ अभिनेत्री जैस्मिन भसीन होंगी। गुलाब सिद्धू की ये पहली फिल्म है और उनकी जोड़ी जैस्मिन के साथ काफी पसंद की जा रही है।
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है और इस पोस्टर में सिर्फ दो हाथ नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि जैस्मिन और गुलाब के हाथ हैं जो कि रोमांटिक ड्रामा की तरफ इशारा कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी और इसके लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ेगा। 10 जुलाई को फिल्म थिएटर्स में बवाल काटने के लिए आ रही है। फिल्म की शूटिंग जारी है।
इस फिल्म को गिल रौंटा ने लिखा और सिमरजीत सिंह इसको निर्देशित कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी फिल्म कितनी पसंद की जाएगी और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा।
