Sonam Raghuvanshi case : इस समय हर तरफ सोनम और राजा रघुवंशी का केस सबकी ज़ुबान पर है। देश को हिलाकर रख देने वाले राजा रघुवंशी हत्या केस में कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।
जब से सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से मिली है और उसने अपना गुनाह कबूल है तभी से लोग उन्हें खूब गालियां दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है। कंगना रनौत ने इस झकझोर देने वाले मामले पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। कंगना रनौत ने सोनम रघुवंशी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘यह कितना बेहुदा है कि एक लड़की अपने पेरेंट्स के डर की वजह से शादी से मना नहीं कर सकती है, लेकिन वही महिला अपने पति की सुपारी देकर उसका मर्डर करवा सकती है, यह केस मेरे दिमाग से निकल नहीं रहा है, मूर्ख लोग समाज के लिए खतरा है’।
