Kantara Chapter 1 : ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 जब से रिलीज हुई है तब से धूम मचा दी है। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। दशहरे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने जहां ओपिनिंग डे पर 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। पहले वीकेंड पर तो फिल्म ने धुंआधार कमाई की थी अब समय है 11वें दिन का रिपोर्ट कार्ड जानने का।
11वें दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
ग्यारहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ग्यारहवें दिन भी 39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 437.65 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन कर चुकी है। कांतार जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म ने इस ग्राफ ने सालार पार्ट 1, बाहुबली, द बिगनिंग को पछाड़ दिया है।
कांतारा ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
ऋषभ शेट्टी की फिल्म की धुंआधार कमाई ने बाहुबली द बिगनिंग (420 करोड़ रुपये) सालार पार्ट 1 (406 करोड़ 45 लाख) आमिर खान की दंगर (387.38 करोड़) रजनीकांत की जेलर (348 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है। 11 दिन रिलीज के बाद भी कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर रुकी हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म तगड़ा कलेक्शन करेंगी। वहीं आपको बताते चलें कि कांतारा चैप्टर 1 के साथ रिलीज हुई वरुण जाह्नवी की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अभी तक अपनी लागत निकालने की कोशिश कर रही है। फिल्म अभी तक टोटल 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।
