Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का कुछ वक़्त पहले अचानक निधन हो गया था और ये काफी चौकाने वाला था। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अचानक ऐसा कुछ हो जाएगा। उनके निधन के बाद प्रॉपर्टी को लेकर बवाल मचा हुआ और कहा जा रहा है कि करिश्मा कपूर को भी इसमें कोई समस्या है। हालांकि ये सब अफवाह ही निकली थी। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है।
सभी को पता है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हुआ था लेकिन कोई नहीं जानता है कि इसके पीछे कौन था और इसका क्या कारण था? अब करीना कपूर खान ने इसपर चुप्पी तोड़ दी है और उस शख्स का नाम ले लिया है जिसकी वजह से दोनों का तलाक हुआ था। करीना कपूर ने किसको बताया तलाक का जिम्मेदार?
करीना कपूर खान काफी मुखर हैं लेकिन कम ही देखा जाता है कि वो किसी मामले में सामने आकर बोली हैं। अब खबर आ रही हैं कि उन्होने आरोप लगाते हुए मीडिया को तलाक का जिम्मेदार ठहराया है। करीना कपूर खान का कहना है कि, करिश्मा और संजय अपनी शादी को सुधारने की कोशिश कर रहे थे और दोनों ने फैसला किया था कि वो गोवा जाकर रहेंगे। लेकिन इस दौरान भी मीडिया ने उनका पीछा नहीं छोड़ा था।
यही कारण है कि दोनों के बीच की स्थिति और बुरी हो गई थी। करीना कपूर खान के इस आरोप के बाद उनको लेकर चर्चा है। हालांकि संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। गोल्फ खेलते हुए बिजनेसमैन संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी जिसके बाद उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि संजय कपूर को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया था।
