Bollywood News : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने लव अफेयर्स और शादी को लेकर चर्चा में रही हैं। साल 2003 में उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया और वे अलग हो गए। हाल ही में करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया, जिसकी खबर ने सभी को चौंका दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय कपूर से पहले करिश्मा कपूर की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी?
गौरतलब है कि एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई साल 2002 में हुई थी। इस बात की घोषणा खुद बच्चन परिवार ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान की थी कि अभिषेक और करिश्मा एक-दूसरे से सगाई कर चुके हैं।
जया बच्चन ने करिश्मा को अपने परिवार की बहू बताया था इतना ही नहीं, जया बच्चन ने तो यहां तक कह दिया था कि करिश्मा अब बच्चन परिवार की बहू बनने जा रही है। लेकिन जब 2003 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूट गई, तो यह खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूटने पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटी थी, तो ऐसी बातें सामने आई थीं कि अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे, जिस कारण रणधीर कपूर ने यह रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। हालांकि, साल 2005 में ‘कॉफी विद करण’ शो में खुद अमिताभ बच्चन ने इस रिश्ते के टूटने की असली वजह बताई थी।
