Katrina Kaif Pregnant : बॉलीवुड का मोस्ट आइडियल और क्यूट कपल में से एक गिने जाने वाले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, एक बार फिर लाइमलाइट में हैं, लेकिन इस बार वजह है एक फेरी राइड और एक ओवरसाइज शर्ट। जी हां, हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो मुंबई से अलीबाग की फेरी में मस्त मूड में नजर आ रहे थे।
इस वीडियो में विक्की-कैट साथ में नजर आए और कैटरीना की ढीली-ढाली शर्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं ये मॉम-टू-बी लुक तो नहीं?
रेडिट पर एक यूजर ने झट से लिखा – ‘लगता है गुड न्यूज आने वाली है!’ वहीं किसी और ने कहा- ‘भाई! पक्का प्रेग्नेंट हैं, शर्ट सब बता रही है।’ हालांकि, कुछ होशियार लोग बोले- ‘अरे भाई! ये हवा का कमाल है, शर्ट उड़ रही है इसलिए ऐसा लग रहा है।’ मतलब, पूरा कमेंट सेक्शन जासूस बन गया है!
वैसे ये पहली बार नहीं है जब कैट को लेकर ऐसी बातें हुई हों। हर बार जब मैडम थोड़े आरामदायक कपड़ों में दिखती हैं, सोशल मीडिया पर मानो सीटी बज जाती है- “गुड न्यूज है क्या?”
अब बात करें प्रोफेशनल लाइफ की तो विक्की के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं! वो जल्द ही नजर आएंगे संजय लीला भंसाली की मेगा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में, रणबीर और आलिया के साथ। इसके अलावा वो ‘महावतार’ में भगवान परशुराम का रोल निभा रहे हैं – मतलब, एक तरफ रोमांस, दूसरी तरफ रौद्र अवतार! और कैटरीना? ‘टाइगर 3’ के बाद वो फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।
