KBC 17 Ishit Bhatt : अमिताभ बच्चन इस वक्त कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17वां होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस शो में आए एक बच्चे को लेकर काफी बवाल मचा था और उसको सोशल मीडिया पर अब बदतमीज बच्चे के नाम से जाना जाता है। महज 10 साल के इस प्रतियोगी का नाम इशित भट्ट था। खेल के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ जिस तरह के लहजे में इस बच्चे ने बात की थी वो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।
जब उसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस बच्चे को जमकर ट्रोल किया था। अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि फिर से खबरों का हिस्सा है। इस बच्चे ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने लहजे को लेकर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद माफी मांगी है। उसका कहना है कि जो कुछ भी हुआ ऐसा करने का कोई इऱादा नहीं था।
सोशल मीडिया पर एक नोट जारी किया गया है जिसमें लिखा है, “मैं घबरा गया था और मेरा रवैया बिल्कुल ग़लत निकला। मेरा इरादा रूखा व्यवहार करने का नहीं था। मैं अमिताभ बच्चन सर और पूरी केबीसी टीम का दिल से सम्मान करता हूँ। मैं भविष्य में अधिक विनम्र, सम्मानजनक और विचारशील होने का वादा करता हूं।”
इसके अलावा भी इशित ने नोट में काफी कुछ लिखा है। इससे इतना तो तय है कि वो अपने किए पर शर्मिंदा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स करते हुए अपनी राय रख रहे हैं। लोगों ने किया माफ इशित भट्ट के माफीनामे से बाद लोगों ने उनको माफ कर दिया है। लोगों का कहना है कि वो महज एक बच्चा है। एक का कहना है, ”कोई बात नहीं बेटा…बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।” एक ने लिखा, ”जाओ अच्छा माफ किया।” एक ने लिखा, ”मुझे लगा था कोई गलत कदम उठा लिया बच्चे ने।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
