Kiara Advani Siddharth Malhotra Baby : कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की जन्म दिया है। इस खबर से उनका परिवार तो खुश है ही, साथ ही उनके फैंस भी खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। लेकिन इस बीच कियारा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो अपनी बच्ची को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
कियारा ने मंगलवार, 15 जुलाई, 2025 की देर रात एक बच्ची को जन्म दिया। 16 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है।
जैसे ही बच्चे की डिलीवरी की खबर आई सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ-कियारा और बच्ची की कुछ फोटोज वायरल होने लगीं और ये फोटोज दिखने में बिलकुल असली लग रही थीं और कई लोगों ने तो इसे सच ही मान लिया लेकिन आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने अब तक अपनी बेटी की तस्वीर शेयर नहीं की है और आपके सामने वाली सभी तस्वीरें फर्जी हैं।
हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसमें सिद्धार्थ और कियारा एक बच्चे को हाथ में लेकर बैठे हैं। ऐसी कई फोटोज सामने आई हैं और फैंस AI के इस कमाल से धोखा खाए जा रहे हैं क्योंकि वो दिखने में बिलकुल असली लग रहे हैं।
