Kiara-Sidhharth baby : बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर नन्ही परी आयी है। बता दें कि 15 जुलाई को कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया था। नन्ही परी के आने की खुशी में तमाम सितारों ने सिद्धार्थ और कियारा को शुभकामनाएं दी थीं।
कियारा आडवाणी अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान पब्लिक एरिया में नजर नहीं आई थीं। उन्होंने पहली बार अपना बेबी बंप मेट गाला में फ्लॉन्ट किया था, लेकिन वह सार्वजनिक तौर पर कभी नजर नहीं आईं।
बता दें कि आज कियारा आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। जहां फैन्स और पैपराजी अस्पताल से बाहर टुकटुकी लगाकर बैठे थे कि फाइनली आज तो कियारा अपनी बेटी के साथ नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आज भी कियारा ने ना तो पैपराजी को कोई रिस्पांस दिया और ना ही पैप्स को उनकी बेटी की झलक देखने को मिली। सिड कियारा की गाड़ी निकलते ही पैपराजी ने उनकी गाड़ी के शीशे तक पर कैमरा लगाकर बेटी की तस्वीर खींचनी चाही, लेकिन पैपराजी इसमें कामयाब नहीं हुए। आपको बता दें कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भायखला स्थित अपनी मां के घर गए हैं।
फिलहाल कुछ खबरें ऐसी भी आ रही हैं। कुछ दिन अपनी मां के घर रहने के बाद कियारा अपने ससुराल दिल्ली जाएंगी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं की गई है।
