Kunickaa Sadanand : सुपरस्टार सलमान खान अपने रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 19 के साथ वापसी कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रीमियर के दौरान कंटेस्टेंट के नामों ने इस सीजन को लेकर एक्साइटमेंट डबल कर दी है। सलमान खान के शो के इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चे एक महिला कंटेस्टेंट को हो रहे हैं। ये महिला कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका सदानंद है।
कुनिका सदानंद के नाम के चर्चे उनके पर्सनल लाइफ के कारण हो रहे हैं। ये एक्ट्रेस सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई ये एक्ट्रेस शादीशुदा शख्स पर दिल हार बैठी थी। इस बारे में कुनिका खुद अपने पुराने इंटरव्यूज में बात कर चुकी हैं। इसके साथ ही ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शो में कुनिका का कैसा असली चेहरा सामने आता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी पहली शादी अभय कोठारी के साथ में हुई थी। तब उनकी उम्र 16 साल की थी और 17 साल की उम्र में उनका बेटा हो गया था। कुनिका सदानंद ने अपनी 12वीं भी ससुराल में ही पूरी की थी। हालांकि एक्ट्रेस की पहली शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और उन्होंने दूसरी शादी 35 साल की उम्र में विनय लाल के साथ में की थी। एक्ट्रेस की दूसरी शादी अमेरिका में हुई और दूसरी शादी से एक बेटा भी हुआ।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुनिका सदानंद अपनी दूसरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में किया। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वह शादी नहीं करना चाहती थी और नीना गुप्ता बनना चाहती थी। लेकिन बाद में सब ने जब शादी के लिए फोर्स किया और वह अपने बच्चों को दोबारा खोना नहीं चाहती थी।
