Kiara and Siddharth : बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में गिने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। मंगलवार, 15 जुलाई को इस कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया और अब सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।
बुधवार सुबह, कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी सभी के साथ शेयर करते हुए लिखा- “हमारा दिल भावनाओं से भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद मिला है!”
नेटिजन्स ने भी इस मौके को खास बना दिया। उन्होंने यह नोटिस किया कि कियारा और उनकी बेटी दोनों का जन्मदिन एक ही महीने यानी जुलाई में है। किस्मत का खेल तो देखिए मां-बेटी का एक और प्यारा कनेक्शन बन गया। जहां कियारा की बेटी का जन्म 15 जुलाई को हुआ है, वहीं कियारा का बर्थडे 31 जुलाई को आता है।
कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, फरवरी 2023 में उन्होंने शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर छा गया था और यह साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्लिप्स में से एक बन गया था।
