Mahavtar Narsimha : बीते दिनों रिलीज़ हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ ने धमाल मचा रखा है। जहां फिल्मों की कमाई वीकडेज में अक्सर धराशायी हो जाती है, वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ ने तो ट्रेंड ही बदल डाला। बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ का बम फोड़ा। अब कुल कमाई पहुंच चुकी है सीधा 37.05 करोड़ पर और ये तो बस शुरुआत है। वहीं दूसरी तरफ, ‘सैयारा’ ने 13वें दिन सिर्फ 7 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने साफ-साफ दिखा दिया कि अब बॉक्स ऑफिस का नया राजा कौन है।
फिल्म का डायरेक्शन किया है अश्विन कुमार ने और यकीन मानिए, उन्होंने एनीमेशन और कथा का ऐसा मेल दिखाया है कि हर उम्र का दर्शक ‘नरसिम्हा’ का दीवाना बन गया है। बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई सिनेमाघरों में सीट पकड़कर बैठा है- जैसे वो भी इस महावतार का हिस्सा हो। ‘नरसिम्हा महावतार’ का अब तक का बॉक्स ऑफिस स्कोर दिन कमाई (₹ करोड़ में) पहला दिन 1.75 दूसरा दिन 4.60 तीसरा दिन 9.50 चौथा दिन 6.00 पाँचवां दिन 7.70 छठा दिन 7.50 कुल 37.05 करोड़
जहां ‘सैयारा’ का बज बना था स्टारकिड लॉन्चिंग और ग्लैमर के नाम पर, वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ ने जनता को दिल से जोड़ा। अब सबकी निगाहें इस शुक्रवार पर टिकी हैं, कुछ नई फिल्में रिलीज होंगी। लेकिन सवाल ये है- क्या कोई भी नई फिल्म इस एनिमेटेड फिल्म के सामने दहाड़ सकेगी?
महावतार नरसिम्हा की बॉक्स ऑफिस पर गूंज, पहले वीकेंड में इतने करोड़ की धमाकेदार कमाई की बॉलीवुड में ये कम ही देखने को मिलता है कि कोई एनिमेटेड फिल्म न सिर्फ कमाई में, बल्कि लोगों के दिलों में भी राज करे। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े सितारे नहीं कर पाए। और ‘सैयारा’ जैसी फिल्म को पीछे छोड़कर इसने साबित कर दिया है कि कंटेंट ही असली किंग है।
