Malaika Arora Rome Pic Viral : ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिल्मों में भले ही कम ही एक्टिव हैं लेकिन हमेशा वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा एक शख्स के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की ये तस्वीर रोम में वैलेंटाइन डे के दौरान ली गई थी। वहीं, मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहा शख्स डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है और दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रहती हैं।
मलाइका और हर्ष की तस्वीर हो रही वायरल
52 साल की मलाइका अरोड़ा और 33 साल के हर्ष मेहता की तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी डेटिंग की अटकलों को और भी हवा मिल गई है। दोनों की इस तस्वीर को एक रेडिट यूजर ने शेयर किया और दोनों के रोम के वैलेंटाइन डे का दावा किया है। हालांकि, बॉलीवुड लाइफ इस फोटो के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं, कई यूजर्स ने ये भी कयास लगाए हैं कि ये फोटो किसी पीआर स्टंट के लिए बनाई है। फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता ने इस फोटो को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा इससे पहले हर्ष मेहता के साथ कई बार स्पॉट हुई तो सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि एक्ट्रेस खुद से 19 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं।
गौरतलब है कि साल 1998 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के साथ शादी की थी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हो गया था। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा अरहान खान है। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई और दोनों का रिश्ता 5 साल से ज्यादा समय तक चला। साल 2024 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया।
