Malaika Arora Affair : बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा की जवानी के जलवे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां एक ओर उनकी उम्र रिवर्स गियर में है तो वहीं अब मलाइका अरोड़ा अपने नए फूटते रिलेशन की कलियों को लेकर छाई हुई हैं। दरअसल, माइलका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार काफी तेजी से वायरल है जिसमें वो मदमस्त अंदाज में झूमती दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो में मलाइका के साथ शख्स को लेकर गॉसिप का गलियारा गर्म हो चुका था। इसी बीत अब शख्स से जुड़ी बेसिक जानकारी भी सामने आ चुकी है।
अर्जुन कपूर से ब्रेक अप के बाद मलाइका एक बार फि र से प्यार पर भरोसा करते हुए मूव ऑन करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि आपको बता दें कि अर्जुन अभी भी मलाइका को पूरी तरह से भुला नहीं पा रहे हैं। अर्जुन हर अच्छे बुरे समय में मलाइका के आस पास ही दिखाई देते हैं। हालांकि मलाइका पूरी रह से बेपरवाह फिर से इश्क की गलियों में अपनी शामें गुलाबी करती नजर आ रही है।
दिलचस्प बात ये हैं कि रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका इस बार जिस शख्स के प्यार में गिरफ्त हुई हैं वो अर्जुन कपूर से भी कई साल छोटा है। बताया जा रहा है कि मलाइका इन दिनों हर्ष मेहता, जो एक हीरा व्यापारी हैं, को डेट कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर्ष की उम्र मलाइका से लगभग उन्नीस साल कम हैं।
मलाइका हर्ष से 19 साल बड़ी हैं। हर्ष पेशे से हीरा व्यापारी हैं। हरष मेहता की बेलजियम में डायमंड कंपनी है। बताया जा रहा है कि हर्ष और मलाइका पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि फिलहाल वो अपने रिलेशन की सीक्रेसी को बनाएं ही रखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर जमकर गॉसिप्स चालू हैं और हर किसी को मलाइका के रिएक्शन का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद से ही मलाइका और हर्ष के बीच नज़दीकियां बढ़ीं। दोनों पिछले एक महीने से लगातार साथ नज़र आ रहे हैं। यहां तक कि पिछले साल जुलाई में जब मलाइका स्पेन में छुट्टियां मना रही थीं, तब भी हर्ष उनकी तस्वीरों में देखे गए थे। हालांकि मलाइका के उनकी तस्वीर को ब्लर कर दिया था।
