Mallika Sherawat Controversy : बॉलीवुड में ग्लैमर के पीछे का डार्क साइड हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई स्टार्स ने अपने कास्टिंग काउच और एक्सपीरिएंस के जरिए इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई लोगों के सामने रखी है। इन्हीं में से एक हैं मल्लिका शेरावत, जिन्होंने पिछले साल अपने पुराने एक्सपीरिएंस शेयर करके फिल्म जगत की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिल्म ‘मर्डर’ से रातों-रात स्टार बनने वाली मल्लिका शेरावत ने पिछले साल राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से लंबे समय के बाद वापसी की थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे इंटरव्यूज दिए जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
हाउटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में मल्लिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला वाकया बताया था। उन्होंने कहा कि वहां महिलाओं की कामुकता को अकसर अपना कंटेंट बेचने या सीन को ग्लैमरस दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
एक्ट्रेस ने एक घटना याद करते हुए कहा- ‘एक साउथ फिल्म की शूटिंग के दौरान, डायरेक्टर चाहते थे कि हीरो मेरी कमर पर रोटियां पकाते हुए नजर आए, ताकि मेरी हॉटनेस दिखाई जा सके। मैंने साफ मना कर दिया, लेकिन यह बताता है कि कुछ लोगों की मानसिकता क्या थी।’
मल्लिका ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं को अक्सर ग्लैमरस ऑब्जेक्ट की तरह ट्रीट किया जाता है, और यही सोच उन्हें परेशान करती थी। उन्होंने इस मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाई और बताया कि कैसे वो शुरुआत से ही समझौता करने से बचती रहीं।
