Malvika Raj : बॉलीवुड अभिनेत्री मालविका राज डिलीवरी के बेहद करीब आ चुकी है लेकिन उनके मैरटनिटी और बेबी बंप फोटोशूट हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर से मालविका राज ने अपने लेटेस्ट बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरे फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती हुईं अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
मालविका का बेबी बंप फुल ग्रोन स्टेज पर है और तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उनकी जींस के बटन बंद भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी खुशी और ग्लो भी देखने लायक है। साथ ही इस फेज में उनके पति भी उन्हें पूरी तरह से पैंपर करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मालविका ने नवंबर 2023 में अपने कॉलेज फ्रेंड प्रणव बग्गा के साथ शादी रचाई थी। मालविका और प्रणव ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में मालविका और प्रणवसिर ने ट्विनिंग की थी। एक्ट्रेस गोल्डन कलर के लहंगे में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही थी।
बता दें मालविका राज ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के बचपन का रोल निभाया था। इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी। मालविका की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं।
