Mardaani 3 Box Office Collection : रानी मुखर्जी द्वारा अभिनीत फिल्म ‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए 26 हो चुके हैं लेकिन तब भी यह फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। कई फिल्मों की रिलीज के बावजूद भी इस फिल्म ने 26 दिनों में काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है। अब इसे रानी की फैन फॉलोइंग कहें या फिल्म की कहानी का कमाल, इसमें अपनी जगह तो दर्शकों के बीच बना ही ली है।
‘मर्दानी 3’ की रिलीज को 26 दिन हो गए हैं, इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कमाई थोड़ी धीमी ही की थी। लेकिन ये फिल्म धीमी- धीमी कमाई करते हुए ही बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन भी टिकी हुई है।
इस फिल्म के कॉम्पिटीशन में भी कई फिल्में आईं लेकिन इस फिल्म को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्म ने रिलीज के चौथे मंगलवार यानी 26वें दिन 0.23 करोड़ (रात 9 बजे तक) रुपये की कमाई कर ली है। जो 26वें दिन के मुताबिक काफी अच्छा कलेक्शन है। आइये देखते हैं वीकवाइज कलेक्शन :
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मर्दानी 3
पहला हफ्ता 26.3 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 14.6 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 5.4 करोड़ रुपये
26वां दिन 0.23 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
टोटल कलेक्शन 48.18 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
टफ था कॉम्पिटीशन
‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बाद कई फिल्में और रिलीज हुई। जिनमें ‘ओ रोमियो’, ‘तू या मैं’, ‘वध 2’, ‘अस्सी’, ‘दो दीवाने सहर में’ जैसी फिल्में शामिल रहीं. इन फिल्मों कलेक्शन अपनी जगह है, लेकिन ‘मर्दानी 3’ भी इन सभी फिल्मों के सामने हार मानने को तैयार नहीं है। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका कलेक्शन थोड़ा धीमा ही होता है। ऐसे में इस फिल्म ने सभी को हैरान कर दिया है।
