Mardaani 3 Trailer : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने सिनेमा इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक मूवीज में काम किया है। फिलहाल, रानी मुखर्जी अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का 12 जनवरी यानी आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रानी मुखर्जी की फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।
वहीं, फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में विलेन ‘अम्मा’ ने लोगों का ध्यान खींचा है। ट्रेलर में पता चल रहा है कि फिल्म में रानी मुखर्जी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। विलेन के रोल में नजर आने वाली इस एक्ट्रेस का खतरनाक अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ में विलेन ‘अम्मा’ को रोल करने वाली एक्ट्रेस कौन है।
फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को होगी रिलीज
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताते चलें कि ये फिल्म पहले 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदली है। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इसकी कहानी छोटी बच्चियों की ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है।
फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अधिकारी के रोल में विलेन का मुकाबला करने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि बच्चियों की ट्रैफिकिंग का काम विलेन ‘अम्मा’ कर रही हैं। फिल्म ‘मर्दानी 3’ में विलेन के रोल में मल्लिका प्रसाद नजर आ रही हैं, उनका खतरनाक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
कौन हैं मल्लिका प्रसाद?
मल्लिका प्रसाद के बारे में बात करें तो वह एक्ट्रेस के साथ ही डायरेक्टर, एजुकेटर और थिएटर आर्टिस्ट हैं. बेंगलुरु में जन्म लेने वाली मल्लिका प्रसाद में लंदन यूनिवर्सिटी के गोल्डस्मिथ्स कॉलेज से एक्टिंग में मास्टर्स किया है। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया और एक्टिंग में पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा लिया। मल्लिका प्रसाद ने साल 1999 में साउथ सिनेमा से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद साउथ और बॉलीवुड की मूवीज में किया। मल्लिका प्रसाद ने मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द किलर सूप’ में भी काम किया है। उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘फॉर माय एला’ का डायरेक्शन किया है, जिसे अवॉर्ड मिला है।
