Mathira Khan : पाकिस्तान की फिल्म और टीवी इंडस्ट्री अपने फैमिली और सोशल मुद्दों पर आधारित ड्रामों के लिए जानी जाती है। यहां रोमांस तो दिखाया जाता है, लेकिन किसिंग या इंटिमेट सीन्स की इजाजत नहीं होती। सेंसर बोर्ड ऐसे सीन को मंजूरी नहीं देता। यहां तक कि लव स्टोरी वाले शो में भी हगिंग सीन बहुत कम देखने को मिलते हैं।
लेकिन इसी इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम भी है, जो अपनी बोल्ड और बेबाक पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं, उनका नाम है मथीरा खान। वह पाकिस्तान की सबसे हिम्मती और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक गिनी जाती हैं। मथीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं, जो तुरंत वायरल हो जाती हैं। उनके बयान और बेबाक अंदाज उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखता है।
मथीरा खान सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि डांसर और सिंगर भी हैं। उन्होंने ‘मैं हूं शाहिद अफरीदी’, ‘ब्लाइंड लव’, ‘सिर्फ तुम ही तो हो’, ‘रास्ता’ और ‘तेवर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने हमेशा सराहा है।
मथीरा का जन्म जिम्बाब्वे में हुआ था और वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। लेकिन जब वहां हालात बिगड़ने लगे, तो वह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान लौट आईं। अब वह वहीं रहती हैं और सोशल मीडिया के साथ-साथ एक्टिंग में भी एक्टिव हैं।
मथीरा खान की पॉपुलैरिटी का बड़ा कारण उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। वह वहां अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। उनके हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं और फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते।
हाल ही में मथीरा का नाम एक लीक वीडियो केस से भी जुड़ा था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उस वीडियो में मथीरा नजर आ रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने इन सभी बातों को गलत बताते हुए कहा कि किसी ने उनकी तस्वीरों और नाम का गलत इस्तेमाल किया है।
इन विवादों के बावजूद मथीरा खान की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इंस्टाग्राम पर उनके 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने हर नए पोस्ट और रील से चर्चा में बनी रहती हैं और पाकिस्तान की सबसे पॉपुलर इंटरनेट सेंसेशन में से एक बन चुकी हैं।
