Mohit Sehgal Birthday Celebration : टीवी के क्यूट कपल मोहिल सगहल और सनाया ईनारी की जोड़ी फैंस के बीच काफी मशहूर है। अब मोहित सहगल ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। मोहित सहगल 40 साल के हो गए हैं। ऐसे में सनाया ने उनके लिए बेहद शांत और प्राइवेट सेलिब्रेशन का आयोजन किया।
इस खास मौके पर दोनों ने ग्लैमर से दूर एक दूसरे के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड किया और इंटीमेट लम्हे बिताए। तस्वीरे फैंस के साथ शेयर करते हुए मोहित ने लंबा पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में मोहित और सनाया एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते और लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं।
मोहित सगहल के इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें विश कर रहे है प्यार लुटा रहे हैं।
मोहित ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “40 का होना बड़ा लगता है, शायद इसलिए क्योंकि मेरी ज़िंदगी हमेशा बड़ी भावनाओं, बड़े सपनों और बड़े प्यार से भरी रही है। मुझे बेहिसाब प्यार मिला है और मैंने हमेशा कोशिश की है कि उसे कभी हल्के में न लूं। मैं हमेशा थोड़ा भावुक रहा, थोड़ा संकोची, और पढ़ाई में भी ईमानदारी से कहूं तो बहुत अच्छा नहीं था। लेकिन मैं बहुत महत्वाकांक्षी था-कभी-कभी शायद ज़रूरत से ज़्यादा-और हमेशा बड़ी चीज़ों का सपना देखता था।”
उन्होंने आगे लिखा, “ज़िंदगी ने मुझे उन सपनों में से कुछ सच करके दिए। मेरा पहला शो ही मुझे इतनी सफलता और सराहना दे गया, जिसकी मैंने इतनी जल्दी उम्मीद नहीं की थी। और उससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण-उसी सेट पर मुझे मेरी ज़िंदगी का प्यार मिला। लेकिन ज़िंदगी ने चुनौतियां भी दीं।
करियर ऊपर-नीचे होता रहा, और हाल ही में मैंने अपने पापा को खो दिया, जिनकी मैं लंबे समय से देखभाल कर रहा था। इन सबके बीच, मेरी पत्नी हमेशा मेरे साथ खड़ी रही-जब मैं खुद साथ नहीं दे पाया, जब ज़िंदगी प्लान के हिसाब से नहीं चली, जब हमें कुछ सपनों को जाने देना पड़ा। मैं उसके लिए और Chief व Gus के साथ हमारी छोटी-सी फैमिली के लिए दिल से आभारी हूं।”
मोहित आगे लिखते हैं, “आप सभी के शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मैं खुद को सच में बहुत धन्य महसूस करता हूं। और हां-ये हम हैं, जिन्होंने 5 दिनों में एक ट्रिप प्लान कर ली। फ्लाइट से थके हुए, और ठीक 12 बजे मेरा बर्थडे मनाने के लिए सब बंद होने से पहले किसी तरह एक पेस्ट्री पकड़ पाए। और ये मैं हूं-अपना बर्थडे थैंक-यू पोस्ट अपनी असली बर्थडे के एक हफ्ते बाद डालते हुए। वादा करता हूं कि अगली बार इससे अच्छी तस्वीरें डालूंगा-और मेरी बॉक्सर्स वाली तस्वीरें नहीं होंगी। “
