Monalisa News Song Views : महाकुंभ में माला बेचने से चर्चा में आयी मोनालिसा तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ कुछ समय से लगातार चर्चा में थी और अब इस फिल्म के पहले गाने ने रिलीज होकर बवाल मचा दिया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल जानिया गाने की जो कि 1 महीने पहले रिलीज हुआ था। अब इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं। महाकुंभ में माला बेंचकर मशहूर हुई मोनालिसा ने सोचा भी नहीं होगा कि वो आने वाले वक्त में एक अदाकारा बनने वाली है जिसको पूरा देश ढेर सारा प्यार देगा।
मोनालिसा का ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का है। दिल जानिया ने रिलीज होकर यू्ट्यूब पर बवाल कर दिया है और अब तक करीब 10 मिलियन व्यूज बटोर चुका है। गाना लगातार सुना जा रहा है और लोग इसको पसंद भी कर रहे हैं।
इस गाने में मोनालिसा का लुक देखने लायक है और वो कमाल की सुंदर लग रही हैं। एक नजर में आपको यकीन नहीं होगा कि ये वही महाकुंभ वाली मोनालिसा हैं जिनको ना सही से पढ़ना लिखना आता है और ना लोगों के बीच सही से उठने बैठने का तरीका आता था। मोनालिसा पूरी तरह से बदल चुकी हैं और अब स्टार हैं।
