Mrunal Thakur : मृणाल ठाकुर इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं, उनके और साउथ के सुपरस्टार धनुष के बीच रिश्ते की अफवाहें भी तेज हो गई हैं। इसी बीच, उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिपाशा बसु पर तंज करती दिख रही हैं। आइए, जानते हैं क्या है मामला ।
यह वीडियो तब का है जब मृणाल टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। वीडियो में वह अपनी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के को-एक्टर अर्जित तनेजा से फिटनेस के बारे में बात कर रही हैं। मृणाल ने पूछा, “क्या आप ऐसे इंसान से शादी करेंगे जिसके मसल्स हों?” अर्जित ने कहा कि उन्हें टोंड (फिट) शरीर वाली लड़कियां पसंद है। इस पर मृणाल ने कहा, “तो फिर बिपाशा से शादी कर लो।’ बातों ही बातों में मृणाल ने ये तक कह दिया कि मैं दिखने में बिपाशा से कहीं ज्यादा बेहतर हूं।
मृणाल का यह बयान सोशल मीडिया पर कई लोगों को नागवार गुजरा। कई लोगों ने मृणाल की बातों को लेकर उन्हें ट्रोल किया और उनके इस रवैये को गलत ठहराया।
