TMKOC Babita: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं मुनमुन दत्ता इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मुनमुन ने पिछले कई दिनों से कोई पोस्ट नहीं किया था, जिससे फैंस सोच में पड़ गए थे।
अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इसकी वजह बताई है। मां की तबीयत खराब, 10 दिन से अस्पताल के चक्कर मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। इस वजह से वह लगातार 10 दिनों से अस्पताल आ-जा रही हैं। उन्होंने लिखा- “हां, मैं काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हूं। मां की तबीयत खराब थी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।”
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल मुश्किल एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मां की देखभाल के साथ-साथ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। मुनमुन ने कहा कि यह समय बहुत थका देने वाला था, लेकिन दोस्तों के सपोर्ट और ईश्वर की कृपा से वह इसे संभाल पा रही हैं।
