Bollywood News : महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं . आलिया भट्ट से पहले पूजा भट्ट ने फिल्मों में नाम कमाया था और उसके पहले उनके पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान काम करते रहे हैं।
लेकिन इस वक्त एक वीडियो महेश भट्ट का वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। महेश भट्ट इस दौरान बीबीसी से बात कर रहे थे और उन्होने बताया कि उनकी मां मुसलमान थी।
महेश भट्ट की इस बात से लोग हैरान हैं और कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। भट्ट सरनेम वो इसलिए लगाते हैं क्योंकि उनके पिता एक ब्राह्मण थे। महेश भट्ट की पीढ़ियां इसी तरह से लगातार बढ़ रही हैं।
महेश भट्ट ने खुले तौर पर बताया, ”हमारी वालिदा जो थीं, मां.. शिया मुसलमान थीं। बाप हमारे जो थे वो नागर ब्राह्मण थे। मां शुरु से ही नहलाती थी, स्कूल भेजती थी और कहती थी बेटे तू एक नागर ब्राह्मण का बच्चा है। तेरा भार्गव गोत्र है, अश्विन शाखा है और अगर डर लगे तो या अली मदद बोल दिया करो। तो हम तो मिशाल थे उस वक्त तहजीब की और प्लूरल की।
कभी सोचा नहीं था हमने की एक दौर ऐसा भी आएगा कि हमारी जो ये प्लूरल तहजीब जो हमारे जिस्म की, रोम रोम की सच्चाई है उसको एक घाव की तरह लेकर घूमना पड़ेगा।” महेश भट्ट का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हमेशा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर महेश भट्ट अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं।
