Nakuul Mehta : ‘शिवाए ओबेरॉय’, ‘राम कपूर’ का किरदार निभाने वाले एक्टर नकुल मेहता वैसे तो सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं। वह आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करते हैं जिससे फैन्स तो उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और फैन्स तो उन्हें बधाई देते थक ही नहीं रहे हैं।
नकुल मेहता फिर से पिता बन गए हैं। नकुल की पत्नी जानकी ने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी की हल्की की झलक दिखाई है। जहां पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि नकुल का बड़ा बेटा अपनी नन्ही सी बहन को गोद में लिए नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर नकुल की है वह अपनी बेटी को निहारते नजर आ रहे हैं वहीं तीसरी तस्वीर नकुल और जानकी की है जहां जानकी ऑपरेशन थिएटर में हैं।
वहीं नकुल जानकी को वीडियो कॉल करवाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही नकुल लिखते हैं- ‘वो आ गई है। सूफी को फाइनली उनकी छोटी बहन रूमी मिल गई है। हमारा परिवार पूरा हो चुका है।’
बता दें कि नकुल मेहता ने आगे लिखा कि 15 अगस्त को उनकी बेटी का जन्म हुआ था।
