Navya Naveli Nanda : नव्या नवेली नंदा खूबसूरत तो हैं ही, आये दिन किसी न किसी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट सामने आया था जो कि अब वायरल हो रहा है।
इस पॉडकास्ट में नव्या के साथ जया बच्चन और उनकी मां श्वेता बच्चन नजर आ रही हैं। नव्या का कहना है कि वो लोग ऐसा कहते हैं कि उनको एक्ट्रेस बनना चाहिए। इस बात को सुनकर जया बच्चन ने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।
इस पॉडकास्ट में नव्या ने जया और श्वेता से कहा, ”लोग हमेशा कहते हैं कि आपको एक्ट्रेस बनना चाहिए।” तो जया बच्चन कहती हैं कि, ”तुम खुद का तारीफ कर रही हो। जया कहतीहैं, ”अगर आप अपने आपको कॉंप्लीमेंट करना चाहती हैं तो खुलकर करिए।” ये वीडियो वायरल है और इसमें श्वेता को हंसते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि नव्या नंदा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं और उनको लोग काफी पसंद करते हैं।
