Sapna Choudhary : देसी डांस क्वीन सपना चौधरी को कौन नहीं जानता, सपना के गाने सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। फैन्स तो सपना चौधरी के गानों का रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन सपना के गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं। खासतौर पर सपना चौधरी के पुराने वीडियो तो आज तक ट्रेंड करते हैं। फिलहाल तो सपना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना मुंह में पल्लू दबाकर डांस करती नजर आ रही हैं।
‘पानी छलके’ गाने पर सपना का जबरदस्त डांस वीडियो
वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस डांस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना चौधरी क्रीम कलर का सूट पहने हुए दिख रही हैं। गले में वीर साहू के नाम का लंबा मंगलसूत्र पहने मांग में सिंदूर भरकर सपना चौधरी पॉपुलर हरियाणवी गाने पानी छलके पर ऐसा जबरदस्त डांस करती हैं कि लोग तो बस सपना को देखते ही रह जाते हैं। सपना का यह डांस वीडियो हरदोई जिले का है। जहां सपना का डांस देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई है।
आज तक नहीं देखा होगा सपना चौधरी का ऐसा डांस, लटके-झटके देख लोगों ने जमकर लुटाए पैसे सपना के वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज बता दें कि सपना चौधरी का यह डांस वीडियो तीन साल पुराना है जो देसी गीत नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 107 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
बता दें कि यह सपना का मोस्ट वायरल डांस वीडियो में से एक है। इसके अलावा उनका एक वीडियो है ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ है जिसपर 601 मिलियन व्यूज अब तक आ चुके हैं। साथ ही में दूसरा है उनका ‘Jale 2’ का गाना जिसपर 532 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इन व्यूज की संख्या से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी छोटी मोटी नहीं बल्कि बड़ी और नामी पर्सनालिटी बन चुकी हैं।
