Pakistani Actress News : पाकिस्तानी अदाकाराओं को इंडिया में भी काफी पसंद किया जाता है। पाक सीरियल्स लोग यहां देखते हैं और भरपूर प्यार देते हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस को उनके काम को लेकर बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अभिनेत्री ऐसी भी है जिसमें अपने पति और बॉयफ्रेंड के लिए बड़ा बयान दिया है।
इस एक्ट्रेस ने जो कुछ भी कहा वो ना इंडिया में पसंद किया जाएगा और ना ही पाकिस्तान में। एक्ट्रेस ने कहा कि शादी के बाद भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बात करती हैं और ऐसा करने की इजाजत खुद पति ने दी हुई है।
हम बात कर रहे हैं मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री मरियम नफीस के बारे में जो कि बेहद मशहूर हैं। उन्होने हाल ही में खुलासा किया है कि पति की इजाजत लेकर अपने पूर्व प्रेमी से बात करती हैं। मामला सिर्फ बात करने तक का नहीं बल्कि दोनों एक अच्छे दोस्त भी हैं। मरियम नफीस का ये बयान लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। कहते हैं कि पति या फिर प्रेमी किसी गैर मर्द के साथ अपनी प्रेमिका या पत्नी का रिश्ता बर्दाश्त नहीं करता है। मरियम नफीस के इस बयान से तो मामला काफी अलग लग रहा है।
कौन है मरियम नफीस के पति?
पाकिस्तानी अभिनेत्री मरियम नफीस ने अमन अहमद से शादी की थी जो कि एक पाकिस्तानी फिल्ममेकर हैं। साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल को अक्सर साथ में देखा जाता है। मरियम नफीस अपने पति से 13 साल छोटी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपने ड्रामा के जरिए लोगों का दिल जी लेती हैं। इस वक्त उनको लेकर ये खबर चर्चा में है। देखने वाली बात होगी कि पति अमन अहमद इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं। फिलहाल मरियम नफीस लगातार काम कर रही हैं और फैंस को एंटरटेन कर रही हैं।
