Parag Tyagi : बीते दिनों हुई शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी खुद को संभाल ही नहीं पा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी पत्नी को याद करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया है।
शेफाली जरीवाला को सोशल मीडिया पर याद करते हुए पराग ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह और शेफाली एक-दूसरे के साथ हंसते, गले लगते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं।
इन खूबसूरत पलों के साथ पराग ने बैकग्राउंड में माटेओ ऑक्सले का गाना ‘I Love You Always Forever’ भी ऐड किया है। इस पोस्ट में पराग ने लिखा- “मैं तुम्हें हर बार पाऊंगा जब तुम फिर जन्म लोगी और हर जन्म में तुमसे प्यार करूंगा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा, मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।”
तस्वीरों में पराग और शेफाली की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वो दोनों हंसते, एक-दूसरे को गले लगाते और प्यार भरे लम्हों को जीते हुए दिख रहे हैं। यह पोस्ट सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक अधूरे प्यार की इमोशनल झलक है, जिसे पराग अब ताउम्र संजोए रखेंगे।
