Hera Pheri 3 : बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हेरा फेरी’ अपने तीसरे सीक्वल को लेकर काफी दिनों से चर्चा में है। इसके तीसरे पार्ट के लिए फैंस बेहद एक्टसाइटेड थे लेकिन परेश रावल यानि के बाबू भैया को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद फैंस ने फिल्म न देखने की बाते कहीं। अब ‘हेरा फेरी 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। दरअसल, बाबू भैया की फिल्म में वापसी हो चुकी है और ये खुद परेश रावल ने कंफर्म किया है।
‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की कास्टिंग को लेकर कई दिनों से अटकलें और रिपोर्ट चल रही थीं। लेकिन, अब दिग्गज अभिनेता ने पुष्टि कर दी है कि वह इस कल्ट फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। इससे पहले, खुद परेश रावल ने फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की थी। अब उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी और यह भी बताया कि उनके और अक्षय कुमार के बीच अब सब कुछ ठीक है। एक्टर का कहना है कि ‘हेरा फेरी 3’ पहले की तरह बहुत ही मजेदार होने वाली है।
