Parineeti Chopra Pregnancy : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी प्रेग्नेंसी का पूरा मजा ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद अब उन्हें पहली बार किसी इवेंट में देखा गया।
परिणीति ने इवेंट में ब्लैक अनारकली पहनी थी। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का खास ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने अपने लुक को मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और हैवी ईयररिंग्स से पूरा किया। फैंस ने उन्हें बहुत खुश और उत्साहित देखा। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
25 अगस्त को परिणीति ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर बेबी के पैरों के निशान बने थे और लिखा था- “1+1=3… हमारा छोटा यूनिवर्स जल्द आने वाला है। बहुत आभारी हूं।” राघव चड्ढा के साथ शादी परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने मई 2023 में दिल्ली में सगाई की थी। इसके बाद सितंबर 2023 में उदयपुर में उनकी शादी हुई। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
उनकी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हाल ही में दोनों को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी देखा गया। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें शेयर कीं।
