Bollywood News : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनीतिक पार्टी के युवा नेता राघव जब भी साथ नजर आते है, सुर्खियां बटोर लेते है। हाल ही में दोनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे और वहां जो हुआ, अब वो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री, मजेदार नोकझोंक और कपिल शर्मा की चुटीली बातों ने माहौल को पूरी तरह से मजेदार बना दिया। इस एपिसोड से कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जब शो के होस्ट कपिल शर्मा ने नए-नवेले जोड़े से ‘गुड न्यूज’ यानी बच्चों को लेकर सवाल किया, तो सेट पर लोग हंसने से खुद को रोक नहीं पाए। कपिल ने बताया कि जब परिणीति पहली बार उनके घर आईं, तो उनकी मम्मी ने भी यही सवाल किया था- “अब खुशखबरी कब दे रहे हो?” इस पर राघव चड्ढा ने मुस्कुराते हुए फौरन जवाब दिया- “देंगे, आपको देंगे… गुड न्यूज जल्दी देंगे!” उनकी बात सुनकर परिणीति भी शरमा गईं और सेट पर मौजूद दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए।
जब कपिल ने फिर पूछा- “तो क्या लड्डू बंटने वाले हैं?” तो राघव ने चुटकी लेते हुए कहा- “किसी न किसी मोड़ पर देंगे…”
शो की एक और दिलचस्प बात रही राघव चड्ढा का नंगे पैर आना। इसे देखकर कपिल ने तुरंत इसका मजाकिया कारण पूछ डाला- ‘कोई मन्नत मानी थी क्या कि परिणीति से शादी हो गई तो कपिल के शो में नंगे पैर आऊंगा?” राघव ने भी बड़े मजेदार अंदाज में जवाब दिया- ‘नहीं, जूते चोरी हो गए!’ इतने में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, महिलाओं के गेटअप में ‘जीजू’ कहते हुए राघव का स्वागत करने पहुंच गए।
