Pathaan 2 Release Date: पठान एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरूख और दीपिका की शानदार जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, बल्कि दर्शकों की पसंद में भी एक खास जगह बनाई। जिसके बाद से दर्शकों को पठान के सीक्वल यानि पठान 2 का बेसब्री से इंतजार था। तो वहीं अब जाकर पठान 2 को लेकर ताजा अपडेट आए हैं। यश राज फिल्म्स अपनी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म पठान की दूसरी किस्त यानि Pathaan 2 कब लेकर सिनेमाघरों में आएगी।
पठान 2 कब रिलीज होगी
श्रीधर राघवन ने पठान 2 (Pathaan 2) की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है, और इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह पहली फिल्म पठान से कहीं ज्यादा बड़ी और रोमांचक होने वाली है। YRF SPY Universe की इस अगली कड़ी में एक नई और मजबूत कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगा, जो न केवल एक्शन से भरपूर होगी, बल्कि पात्रों की गहराई और उनके व्यक्तिगत संघर्षों को भी उजागर करेगा।
जो इसको पहले की तुलना में और अधिक सुपरहिट बनाएगा। इस फिल्म में Shahrukh Khan और Deepika Padukone मुख्य भूमिका में थे। तो वहीं दीपिका पादुकोण इस साल माँ बनी हैं। जिसकी वजह से वह इस साल के अंत तक अपना पूरा समय अपनी बेटी के साथ गुजारेंगी।
तो वहीं शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग शुरू करेंगे। जोकि 2026 में रिलीज की जाएगी।
तो वहीं दीपिका पादुकोण अगले साल अपने काम पर वापसी करेंगी। जिसके बाद से यशराज फिल्म पठान 2 पर काम करना शुरू कर देगी। जैसे ही दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान को समय मिल जाएगा। तो वहीं इस फिल्म में इस बार कास्ट में भी बदलाव किए जा सकते हैं। अभी यशराज फिल्म्स अपनी अपकमिंग फिल्म War 2 और Alpha की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें से वॉर 2 अगले साल तो वहीं Alpha भी अगले साल अंत तक क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी।
इसके बाद से यशराज फिल्म्स पठान 2 (Pathaan 2 Movie) पर काम शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स कि मानें तो पठान 2 को फ्लोर पर आने के लिए 2026 तक का समय लग सकता है। तो वहीं फिल्म 2027 के शुरूआत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
