Pavitra Punia BF : इंडस्ट्री की जानी जानी एक्ट्रेस पवित्र पुनिया अपनी फिटनेस, खूबसूरती के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि पवित्रा पुनिया बिग बॉस सीजन 14 में नजर आई थीं। इस दौरान उनका लगाव एजाज खान के साथ बढ़ा। दोनों को शो में प्यार हुआ और शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपना रिश्ता मजबूत रखा। कई बार खबरें ऐसी भी मिली कीं पवित्रा पुनिया और एजाज शादी कर सकते हैं, लेकिन दोनों के ब्रेकअप की खबर सुन फैन्स दंग रह गए।
बता दें कि पवित्रा पुनिया और एजाज खान के ब्रेकअप को लंबा समय बीत चुका है और अब पवित्रा पुनिया को नया प्यार भी मिल चुका है। एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने अपने रिलेशनशिप में होने की खबर की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि हां, मुझे फिर प्यार हो गया है। इस बार की दीवाली मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं इस बाद त्योहार उनके परिवार के साथ मना रही हूं।
उनके परिवार के साथ दीवाली मानने के लिए खुश हूं… पवित्रा पुनिया ने दीवाली से पहले दिए इंटरव्यू में कहा था वह विदेश जाएंगी उनकी उनके बॉयफ्रेंड का घर और परिवार वहीं रहता है। मुझे थोड़ा बुरा लगेगा कि मैं अपने परिवार के साथ दीवाली नहीं मना पाऊंगी, लेकिन मैं अपने नए परिवार के साथ दीवाली मनाऊंगी इस बात की खुशी है।
पवित्रा पुनिया ने बताया कि उनका नया बॉयफ्रेंड इस इंडस्ट्री का नहीं है बल्कि वह अमेरिका का रहने वाला है। वह बिजनेसमैन है। इसी के साथ ही वह बहुत ही दयालु इंसान है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनका रिश्ता पिछले कुछ समय से काफी अच्छा चल रहा है।
