Pawan Singh : भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर पवन सिंह अपने गाने और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। पवन सिंह के कई गाने आए दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। जहां बाकी समय में पवन सिंह के रोमांटिक और देशभक्ति गीत चलते हैं वहीं सावन के महीने में फैन्स पवन सिंह के भोजपुरी गानों के दीवाने हैं।
बता दें कि पवन सिंह के सावन के महीने में भोजपुरी गाने रिलीज होते ही हैं, लेकिन फिलहाल तो पवन सिंह का एक अब तक का सबसे पुराना भोले बाबा का गाना फिर से ट्रेंड कर रहा है।
पवन सिंह का गाना वाह भोले बाबा एल्बम Devghar nagariya Naache का है जो अब फिर से धमाल मचा रहा है। यह पवन सिंह का सबसे पुराना गाना है। इस गाने को वेब म्यूजिक भक्ति नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। बता दें कि इस वीडियो में पवन सिंह भोले बाबा की भक्ति में मगन नजर आ रहे हैं। उनके साथ बाकी अन्य कलाकार हैं और अपनी मौजूदगी से इस गाने में चार चांद लगा रहे हैं।
पवन सिंह का यह गाना साल 2015 में रिलीज किया गया था। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। बता दें कि इस गाने पर अभी तक 4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। पवन सिंह के दीवाने इस गाने को सुनना बेहद पसंद करते हैं। पवन सिंह की खास बात यह है कि उनके फैन्स उनके नए के साथ ही पुराने गाने भी सुनना पसंद करते हैं।
