Pawan Singh Song : भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना लेने वाले एक्टर पवन सिंह के साथ काम करने के लिए हसीनाएं मर मिट जाती हैं। पवन सिंह को पावर स्टार कहा जाता है। हर कोई पवन सिंह के गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करता है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के इतने हिट एक्टर है कि उनके नए गाने ही नहीं उनके पुराने गाने भी इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। वैसे तो पवन सिंह के पुराने गानों के भी फैन्स काफी शौकीन रहते हैं।
बता दें हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना के साथ इस कदर रोमांस में डूबे हैं कि वीडियो देखने वालों के भी होश उड़ गए हैं। पवन सिंह के इस गाने में जहां तेज बारिश में रोमांस देखा जाता है वहीं त्योहारों की रौनक भी देखने को मिल रही है। दोनों ही स्टार्स के बीच का तालमेल इस वीडियो को और भी शानदार बना रहा है।
बता दें कि पवन सिंह के इस गाने का नाम है राजा जी। जो AD फिल्मस नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वैसे तो पवन सिंह का यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इस यूट्यूब चैनल पर 1 महीने पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह पवन सिंह का पहला रोमांटिक वीडियो नहीं है बल्कि उनके कई रोमांटिक वीडियो है जो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। वहीं एक्टर का राजा जी गाना उन गानों के हिट लिस्ट में शामिल हो चुका है।
