Pawan Singh News Holi Song : 4 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। अब होली से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में भी रंग जमने लगा है। पवन सिंह ने अपना होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है जिसमें वे होली के रंगों को लेकर महिमा सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं। नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस महिमा को घाघरा चोली में देखकर दीवाने हो गए हैं और उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं। महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं। इसलिए एक्ट्रेस उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है। कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है।
गाने के लिरिक्स और म्यूजिक बहुत जबरदस्त हैं। गाने की बीट को सुनते ही डांस करने का मन करने लगेगा। सोशल मीडिया पर ‘सतरंगी सलवारवा’ को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक गाने पर 25 हजार से ज्यादा व्यू आ चुके हैं, जबकि गाने को सुबह 7 बजे के बाद रिलीज किया गया है। फैंस गाने को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं।
बता दें कि यह पहला गाना नहीं है जिसमें पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को ‘बानी लइका’ में भी साथ देखा गया था।
