Jyoti singh News : भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इसका कारण है कि वो काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उमीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद वो प्रशासन पर काफी गंभीर आरोप लगा रही हैं। बता दें कि ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी थीं उसमें पुलिस ने छापेमारी की है। ज्योति सिंह को भारी पुलिस बल के सामने घूमते हुए देखा जा सकता है। उनका आरोप था कि उनको नामांकन रद्द करवाने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा था।
ज्योति सिंह ने जिस वीडियो को साझा किया था, उसमें बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार को बिना महिला कांस्टेबल के होटल में देखा जा सकता है। इसी तरह से वो छापेमारी के लिए पहुंचे थे और सवाल जवाब किए थे। इस वीडियो में ये भी कहा जा रहा था कि वो डिटेन करना चाहते हैं। ज्योति सिंह ने आरोप लगाए कि ये सब एक षड़यंत्र के तहत किया जा रहा था और उनको जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने उस होटल में छापेमारी की तो उसका सही कारण नहीं बताया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में ज्योति सिंह कह रही थीं, ”4 घंटे से हमको डिस्टर्ब कर रहे हैं और एक भी महिला कॉंस्टेबल यहां पर नहीं हैं। कल चुनाव है और हमको 4 घंटे से डिस्टर्ब किया जा रहा है और वीडियो बनाया जा रहा है। ये लोग नॉमिनेशन रद्द कराने के पीछे पड़े हैं।” इसके बाद भी लगातार ज्योति सिंह और पुलिस के बीच बहस होती दिख रही थी। इस वीडियो में एसडीएम भी नजर आ रहे थी।
