Bollywood News : करण जौहर के मशहूर शो ‘द ट्रेटर्स’ काफी चर्चा में है। इसे लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस शो को आखिरकार इसका विनर मिल गया है। जी हां, उर्फी जावेद और निकिता लूथर इस शो की विनर बनी है। शो जीतते ही सोशल मीडिया पर उर्फी को लेकर तूफान आ गया है और लोग गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं। इसको लेकर उर्फी भी काफी नाराज है। ट्रेटर्स की विनर ने गालियों के स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए है।
लेकिन हम वो स्क्रीनशॉट और गालियां नहीं दिखा सकते। एक लड़की को इस तरह की गालियां देने के बाद कुछ लोग उनको सपोर्ट में आए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम यूट्यूबर पूरव झा का है जो कि इस शो का हिस्सा भी बने थे। पूरव ने इन गालियों पर कमेंट्स करते हुए उर्फी जावेद के लिए लिखा, ”तू एंजॉय कर डार्लिंग, तू विजेता है, मत ध्यान दे।” इसके बाद उनका ये कमेंट्स चर्चा में है।
उर्फी जावेद ने लिखा, ”जब आपको कोई लड़की पसंद नहीं आती है, तो बस ‘आर’ शब्द छोड़ दें। पहली बार नहीं जब मुझे इस तरह से धमकाया या गाली दी गई है, लेकिन इस बार यह मेरे कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि इसलिए हुआ क्योंकि मैंने एक शो जीता था।
कल्पना कीजिए कि आप इतने छोटे हैं कि जब आपका पसंदीदा खिलाड़ी नहीं जीतता है तो आप गाली देने और धमकी देने लगते हैं। ये मेरे द्वारा अपलोड किए गए सबसे अच्छे वीडियो हैं। मैं चाहे कुछ भी करूं, लोगों को सिर्फ नफरत करना और गाली देना पसंद है। हर्ष को न निकालती तो प्यार में अंधी, हर्ष को निकाल दिया तो धोखेबाज। पूरव को जीतने देती तो बेवकूफ, जीतने नहीं दिया तो धोखेबाज। नफरत ने मुझे पहले कभी नहीं रोका, यह अब कभी नहीं रोकेगी।”
