Salman Khan : सल्लू मियां की फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार फैन्स को बेसब्री से रहता है। फिलहाल तो आपको बता दें कि सलमान खान ‘सिकंदर’ के बाद अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। जी हां, सलमान खान की फिल्म ‘गलवान’ रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का हाल ही में मोशन पोस्टर जारी किया गया है जिसे देखकर लोग तो तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
आखिरकार फैन्स का इतंजार खत्म हुआ और सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘गलवान’ का धमाकेदार मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्ट में सलमान खान के लुक को देखकर लोग तो उनके दीवाने हो गए है। इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि सलमान खान खून से लथपथ कंधे पर कांटे की रॉड लिए नजर आ रहे हैं। आंखों में गुस्सा और चेहरे पर देशभक्ति की चमक दिख रही है।
